थाना छुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 16 पेटी अवैध महाराष्ट्र निर्मित शराब व बोलेरो वाहन जप्त

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान के तहत छुरिया पुलिस ने ग्राम पैरीटोला क्षेत्र में नाकाबंदी कर कार्रवाई की।

  • साहू समाज कल्लूटोला के मण्डल अध्यक्ष मानिक साहू के पुत्र राहुल साहू शराब का कर रहें थे तस्करी*


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया।बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CP 3015 से 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब (कुल 138.240 बल्क लीटर) पकड़ी गई।आरोपी इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू (निवासी कल्लुटोला, थाना छुरिया) को मौके से गिरफ्तार किया गया।शराब की कीमत ₹53,760/- एवं वाहन की कीमत ₹6 लाख सहित कुल ₹6,53,760/- का माल जप्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के पर्यवेक्षण में अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नवदुर्गा पर्व के मद्देनज़र शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए थाना छुरिया पुलिस 28/09/2025 को ग्राम पैरीटोला-बम्हनी क्षेत्र भ्रमण हेतु रवाना हुई थी। इस दौरान ग्राम पैरीटोला में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि महाराष्ट्र काकोड़ी से देशी शराब को बोलेरो वाहन में भरकर कल्लूबंजारी से छुरिया की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर बम्हनी मेन रोड, पडरामटोला मोड़ के पास नाकाबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CP 3015 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी: इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू
पिता – मानिक साहू, उम्र 25 वर्ष
निवासी – कल्लुटोला (साल्हेटोला), थाना छुरिया जिला राजनांदगांव
के कब्जे से कुल 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब (संत्रा प्रीमियम डीलक्स) बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 48 पौवा तथा प्रत्येक पौवा 180 एमएल का था। कुल मात्रा – 138.240 बल्क लीटर
कीमत – ₹53,760/- साथ ही प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CP 3015, कीमत लगभग ₹6,00,000/- सहित कुल जुमला ₹6,53,760/- का माल जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
उक्त कार्रवाई में उनि. ओम साहू, सउनि. सत्तू लाल कंवर, आरक्षक असवन वर्मा, धर्मेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कांग्रेसियों ने किया हंगामा बीएमओ को घेरा
कांग्रेस विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू ,जिला महामंत्री चुम्मन साहू ,जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी , पूर्व जनपद सदस्य विपिन यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा,पूर्व नगर अध्यक्ष सतीश पटेल ,ब्लाक कार्यकारिणी अध्यक्ष राजू सिन्हा , रामकुमार साहू, सोनू खान पार्षद, रोशन रजक पार्षद, सुनील लारोकर पूर्व पार्षद, सहित दर्जनों कांग्रेसियों ने अस्पताल पहुंचकर शराब तस्करी के विरोध करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी भड़ास निकाले, बीएमओ डाक्टर उमेश से सवाल जवाब किए।

सुरेंद्र सिंह भाटिया सांसद प्रतिनिधि और छन्नी साहू पूर्व विधायक के बीच जुबानी जंग
सुरेंद्र सिंह भाटिया सांसद प्रतिनिधि और पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू में तीखा नोंक झोंक होते हुए देखा गया श्री भाटिया ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट बीएमओ डाक्टर को भाजपा का सरकार बनते ही इनका बस्तर ट्रांसफर किया गया था लेकिन इन्होंने कोर्ट से स्टे लाकर यहां लूट खसोट कर रहा है ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है ।लेकिन कांग्रेस सरकार में 5 साल तक इस अधिकारी को पाल कर रखा था ।वहीं छन्नी साहू ने भाटिया के ऊपर तीखा जुबानी प्रहार करते हुए कहा कि अब तो आप लोगों का सरकार है अस्पताल की व्यवस्था सुधरनी चाहिए और बेटी माई की डिलीवरी के लिए महतारी एक्सप्रेस 102 में शराब तस्करी से महिलाएं सुरक्षित नहीं है । भाटिया ने जवाब देते हुए कहा कि अवैध काम करने वाले के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई होगा तुरंत सुबह ही 102 के ड्राइवर के ऊपर एफ आई आर हो चुका है। उन्होंने श्रीमती साहू को जब विधायक थी तब विधानसभा में शराब तस्करी करने वाले के पक्ष में प्रश्न लगाया था कहा।
बताया जाता है कि कांग्रेसियों ने बीएमओ के खिलाफ ज्यादा कुछ नहीं बोलते हुए सरकार के खिलाफ ज्यादा नारे बाजी किए हैं। भाजपा सरकार हाय हाय, बिष्णु देव सरकार होश में आओ, सरकारी वाहन में शराब तस्करी नहीं चलेगा,वगैरा वगैरा।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *