सरजू बांधा शमशान घाट परिसर में पितरों की स्मृति में लगाए गए पौधे

रायपुर(Raipur)कृष्ण मित्र फाउंडेशन के तत्वाधान में 21 सितंबर 2025 रविवार को प्रातः 9:00 बजे से सर्वप्रथम मोक्ष अमावस्या के दिन समस्त ज्ञात अज्ञात मृतकों की आत्मा की शांति हेतु मुक्तिधाम परिसर में स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर , सरजू बांधा नया तालाब किनारे,टिकरापारा रायपुर में पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा के सानिध्य में पिंडदान एवं शांति हवन का कार्यक्रम किया गया। आयोजन का यह चौथा वर्ष है। संस्था लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार आदि करती है।

इसके अलावा मुक्तिधाम परिसर में दाह संस्कार एवं जिन्हें मिट्टी दिया गया है उन सब की आत्मा की शांति हेतु सामूहिक तर्पण, पिंडदान एवं शांति हवन कार्यक्रम करते आ रही है। गरीब एवं असहाय लोगों के लिए मृत्यु संस्कार के तहत लकड़ी की निशुल्क व्यवस्था भी समिति कर रही है।फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव और सचिव गोवर्धन झवर ने बताया कि उक्त पुनीत कार्य में कोई व्यक्ति किसी प्रकार की सहयोग संस्था को दे सकता है।

समिति शीघ्र ही स्वर्ग अर्थ वहां एंबुलेंस सेवा बॉडी फीचर और मर्करी भवन के निर्माण का कार्य प्रस्तावित है जिसे जन सहयोग से किया जाएगा। पिंडदान के अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव ,सचिव गोवर्धन झंवर ,उपाध्यक्ष रतन जैन, कोषाध्यक्ष संजय चंद्राकर, मीना यादव कलावती शुक्ला आशा साहू ममता वर्मा रेखा झंवर प्रेम भाई धीवर, खुशी झंवर ,हर्षित झंवर , राजू वर्मा ,पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा ,राम यादव उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *