भाजपा सेवा पखवाड़े में इंजीनियर डाक्टर्स और वकीलों का सम्मान

रायपुर(Raipur)भारतीय जनता पार्टी धरसींवा मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 20 सितंबर को खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह व धरसींवा विधायक अनुज शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में एक विशेष ‘प्रबुद्ध जन सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शनिवार दोपहर 12 बजे धरसींवा विधायक कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, जोन अध्यक्षों और मंडल के सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके प्रयासों से वकील, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, सेवानिवृत्त अधिकारी और अन्य विशिष्ट व्यक्ति बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित हुए व सभी का आत्मीय सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के उन स्तंभों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का एक मंच है, जिन पर हमारे समाज की नींव टिकी है। शर्मा ने आगे कहा, “सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। आज हमारे बीच वकील, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य सम्मानित प्रबुद्धजन उपस्थित हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय विषय है।।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज के इन बुद्धिजीवियों की भागीदारी से ही हम एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण कर सकते हैं।

मुख्यातिथि सौरभ सिंह नेसभी से आग्रह किया कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं और देश तथा समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। सिंह ने कहा, “आपका अनुभव और ज्ञान हमारे लिए अमूल्य है। हम चाहते हैं कि आप हमारे साथ मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिले और सभी का जीवन खुशहाल हो।” सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से यह सम्मेलन सफल हुआ। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे, ताकि समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ निरंतर संवाद बना रहे।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, खनिज निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह ,जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला सेन सहित भाजपा मंडल धरसींवा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *