जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छूरिया भारतीय जनता पार्टी मंडल छुरिया द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम तथा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री स्व. राजिंदर पाल भाटिया जी की श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर रक्तदान सेवा कार्य का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 19 सितंबर 2025, प्रातः 11:00 बजे जनपद सामुदायिक भवन छुरिया में होगा। मुख्य वक्ता के रूप में श्री एम.डी. ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति और चंद्रिका प्रसाद डड़सेना, उपाध्यक्ष जिला भाजपा राजनांदगांव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सभी रक्तवीरों को निःशुल्क हेलमेट वितरण (सुरक्षा की दृष्टि से) रक्तवीरों को प्रमाणपत्र व उपयोगी सामग्री का वितरण भाजपा मंडल अध्यक्ष कांता प्रसाद साहू ने सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से अपील की है कि इस महान सेवा कार्य में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर समाज हित में अपना अमूल्य योगदान दें।
