श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 के मुख्य अतिथि होंगे माननीय विष्णुदेव साय – मुख्यमंत्री छ.ग.

रायपुर / समाजवाद अंहिसा के प्रवर्तक महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती अग्रवाल सभा, रायपुर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 सितबंर को बड़ी धूमधाम से मनायी जाएगी । अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि रायपुर को 19 मोहल्लों में बांटा गया है जिसमें मोहल्ले स्तर पर सर्वप्रथम जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए गये, जो कि 7 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित किए गए, जिसमें मोहल्ले स्तर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, प्रचार प्रसार प्रभारी योगेश अग्रवाल, प्रमोद जैन ने बताया कि जयंती के मुख्य कार्यक्रम 18 सितंबर से अग्रसेन धाम में आयोजित किए जा रहे है, मुख्य कार्यक्रम के उ‌द्घाटन समारोह के अतिथि श्री बृजमोहन अग्रवाल जी सांसद रायपुर, श्री राजेश अग्रवाल जी केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़, श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ होंगें । उपरोक्त कार्यक्रम अग्रसेन धाम छेरीखेड़ी में होगा। श्री अग्रसेन जयंती 22 सितंबर को बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी जिसके मुख्य अतिथि माननीय विष्णुदेव साय जी, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ होंगे। अग्रसेन जयंती के मुख्य कार्यक्रम 18 सितंबर से 22 सितंबर तक अग्रसेन धाम में आयोजित किए जा रहे है, जो निम्नानुसार है :-

18 सितंबर : चावल की टोकरी, छोटे मियां बड़े मियां, भारतीय भेषभूषा (फैशन शो), साथ ही उद्घाटन पश्चात् तत्वा बैंड की प्रस्तुति ।

19 सितंबर : देवलोक की लीला, रामा पेंटिंग, मिनिएचर गार्डन, किड्स कलाकार (डॉस). मैं तेरी परछाई प्रतियोगिता होगी साथ ही श्याम बाबा के भजन

20 सितंबर : महिला सम्मेलन होगा, जिसकी मुख्य अतिथि श्रीमती भावना बोहरा, विधायक-पंडरिया होगी एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडे एवं सरिता बृजमोहन अग्रवाल होगी साथ ही इसी दिन योग प्रतियोगिता, टेक मेला (विज्ञान की दुनिया), मायथोलॉजिकल मैराथन प्रतियोगिता होगी ।

21 सितंबर : गो रायपुर गो, अग्रसेन कार्निवल, नन्हे सितारे, जयंती रील मेकर, अग्र स्वास्थ्य शिविर, 22 सितंबर : अग्रसेवा दिवस, अग्रसेन भगवान की पूजा विशाल शोभा यात्रा के साथ शाम को जयंती महतारी की भव्य झांकी भी निकाली जाएगी । का मुख्य कार्यकम होगा। शोभा यात्रा में छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, प्रचार प्रसार प्रभारी योगेश अग्रवाल, प्रमोद जैन, संगठन मंत्री योगी अग्रवाल, जयंती प्रभारी आनंद गोयल, शोभा यात्रा प्रभारी कैलाश अग्रवाल ने बताया कि जयंती प्रतियोगिता में विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किए मधुर शर्मा की प्रस्तुति होगी । जाएंगे और प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया जाएगा। 22 सितंबर की रात में बालीवुड कलाकार

14 सितंबर को सुबह 6 बजे युवा मंडल द्वारा अग्र मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था, जिसमें 2250 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यह मैराथन ‘एक दौड़ स्वदेशी की ओर का संदेश लिए हुए थी। यह प्रतियोगिता सर्वसमाज के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें छत्तीसगढ़ के वर्गों में पुरस्कार दिए गए ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *