&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम नांदिया (कु.) मे ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे संतोष पांडे सांसद साथ ही श्रीमती किरण वैष्णव अध्यक्ष जिलापंचायत,संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,हिरेंद्र साहू अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा मुख्यरूप से मौजूद रहे । कार्यक्रम की शुरुवात सभी आमंत्रित अतिथियों ने भगवान गणेश जी के तैलचीत्र पर गुलाल लगाकर, पुष्प अर्पित कर किया गया, तत्पश्चात ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का गर्मजोशियों के साथ स्वागत किया गया,आगे श्री पाण्डेय जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में जबसे मोदी जी की सरकार है, तबसे हम अमन चैन के साथ देश और प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है,उन्होंने आगे कहा कि भारत मोदी जी की अगुवाई में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। जबसे आप लोगों ने मुझ पर विश्वास जताकर कर मुझे सांसद बनाए है, क्षेत्र में विकास के साथ व्यक्तिगत आमजनों के कार्यों को पूरा करने के लिए वचन बद्ध हूं और आगे करता रहूंगा,ग्रामीणों ने गांव से लगे शिवनाथ नदी के पानी से गांव की ओर कटाव को रोकने के लिए कांक्रीट दीवार (तटबंध) बनाए जाने की मांग को प्रमुखता से रखी, जिस पर श्री पाण्डे जी ने उक्त मांग को अधिकारियों से निरीक्षण कराकर अतिशीघ्र हल निकालने की बात कही है,साथ ही ग्रामीणों की मांग पर शेड निर्माण के लिए 5.00 लाख रूपए देने की घोषणा भी की है । जिस पर ग्रामवासियों ने सांसद पांडे जी का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया किए है,उपरोक्त कार्यक्रम के अवसर पर बोधन साहू, अनिरुद्ध चंद्राकर,गोपाल भुवार्य,जागृति यदु,कैलाश शर्मा,कांता प्रसाद साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल,छुरिया,ह्रदय देवांगन अध्यक्ष भाजपा मंडल कुमरदा,सुरेश रावटे सरपंच,मनहरण पिथौरा,नीलकंठ कोमारे,श्रीमती कमल किशोर,गणेश राम पटेल, नैनसिंह पटेल,मनभावन सिंह उईके,अशोक सेन ,ब्रह्मदेव,कुशल नेताम,रेखचंद यादव,जेठूराम पटेल,कोमल सिन्हा सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
