ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद 6 माह से सड़कों की दुर्दशा – कांग्रेस का भाटागांव में जोरदार प्रदर्शन
रायपुर।
भाटागांव की सड़कों की हालत जर्जर और खतरनाक हो चुकी है। हर ओर गड्ढे हैं, जिनसे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज डॉ. खूबचंद बघेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भाटागांव वार्ड क्रमांक 61 (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड) में कांग्रेसजनों व स्थानीय निवासियों ने एक किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
शीतला चौक से ओवरब्रिज तक निकाले गए इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं की निष्क्रियता पर जमकर नारेबाजी की और गड्ढों का प्रतीकात्मक नामकरण किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सांसद, विधायक, महापौर और पार्षद जनता को गड्ढों में मरने के लिए छोड़ चुके हैं।
“
