जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट
छूरिया घोरतालाव क्षेत्र के जनपद सदस्य पलनी स्वामी नायडू और उनकी पत्नी उर्मिला नायडू पर बीतीरात लठैतों ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद आज 11 बजे क्षेत्र के ग्रामीण बागनदी थाने का घेराव करेंगे।
यह हमला तब हुआ है जब ये दम्पति पिछले कुछ दिनों से घोरतालाव क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ – सट्टा को लेकर ग्रामीणों के साथ विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस अवैध कारोबार को संरक्षण दिए जाने को लेकर बागनदी थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत सांसद, पुलिस अधीक्षक से भी की गई थी।
बावजूद इसके पूरे मामले में कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई। नतीजतन, अवैध कारोबार में लिप्त आपराधिक तत्व अब जनपद सदस्य, सरपंच दम्पति को निशाना बना रहे हैं। वहीं घटनाक्रम की जानकारी लगते ही छूरिया जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा देर रात मौक़े पर पहूचे