आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग राजनांदगांव के द्वारा आज डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब आरम्भ की गई किरण रविन्द्र वैष्णव हुई शामिल


&जसीम कुरैशी की रिपोर्ट&
छूरिया :::आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला स्तर पर पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग तथा अशासकीय संस्थाओं के चयनित अधिकारी कर्मचारीयो के लिए डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव ने आज दिनांक1 सितंबर को होटल श्री रजवाड़ा राजनांदगांव में किया। तीन दिवसीय इस लैब में उक्त आठ विभाग के 38 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव ने बताया कि यह केंद्र सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना है। जिसका उद्देश्य आदिवासी बहुल गांवों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना तथा सभी विभागों की प्रत्येक योजना से गांव के अंतिम व्यक्ति को जोड़ना है। इसके लिए शासकीय कर्मचारी अधिकारी आदि कर्मयोगी, व्यावसायिक कार्यकर्ता आदि सहयोगी, एहसास की संस्था स्वच्छता समूह सामाजिक कार्यकर्ता ग्रामीण युवा में आदि साथी बनाकर जिले से गांव के अंतिम व्यक्ति तक एक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को आदि कर्मयोगी अभियान को सफल बनाने अपना सहयोग प्रदान करने का आवाहन किया। इस अवसर पर भारत सरकार की ओर से उपस्थित सुशील कुमार जिला प्रभारी आदि कर्म योगी अभियान ने अपने वक्तव्य में बताया कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के निर्देश पर 20 लाख आदि कर्म योगी भारत में तैयार किया जा रहे हैं इसी तरह छत्तीसगढ़ में 1,33,000 आदि कर्मयोगी तैयार किए जाएंगे। कर्तव्यनिष्ठ और उत्तरदायी शासन स्थापित करने की अपील उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी से की। उद्घाटन सत्र का धन्यवाद ज्ञापन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री दीक्षा गुप्ता जी ने व्यक्त किया। प्रशिक्षण प्रदायकर्ता यशवंत वर्मा, दीपक ठाकुर, रेणुका कन्नौजे, किशोर माहेश्वरी, वीरेंद्र वैष्णव, दिलीप कुमार, अमितेश सिंह परिहार उपस्थित है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *