एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया:- छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत रामपुर में आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव व जनपद पंचायत सभापति उत्तरा निषाद व भाजपा मंडल महामंत्री अशोक मरकाम भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि बिना किसी द्वेषभाव या हार-जीत की चिंता किये पूरी क्षमता के साथ खेल के मैदान में उतरना चाहिए और पूरे मनोयोग के साथ खेल खेलना चाहिए। हम खेल में जीतते हैं या सीखते हैं, हार केवल मनःस्थिति है जो में आगे अपना प्रदर्शन सुधारने व बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है।
साथ ही कहा कि खेल स्वस्थ जीवन की कुंजी है। नियमित रूप से खेल खेलना चाहिए, भले ही वह कम मात्रा में ही क्यों न हो, खेल अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। खेल आपके दिल और आपकी सभी मांसपेशियों को मजबूत बनाने का एक शानदार तरीका है। इससे विद्यार्थियों व खिलाड़ीयो में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। साथ ही इस अवसर पर ग्राम पंचायत भंडारपुर सरपंच सीमा चंन्द्रवंशी,रंगीटोला के पूर्व सरपंच अतिश सिन्हा ग्राम पंचायत रामपुर संरपच कन्हैया साहू, गोकुल चंद्रवंशी, सालिक साहू,कंसराम पटेल,हेमराय साहू, कमलेश साहू, धनेश्वर साहू समेत आयोजन समिति के अध्यक्ष व सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *