बैल दौड़ प्रतियोगिता में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर(Raipur) कृष्ण मित्र फाउंडेशन के तत्वाधान में आगामी पोला पर्व के दिन 23 अगस्त शनिवार को शाम 4:00 से बैल दौड़, बैल सजाओ प्रतियोगिता एवं किसान सम्मान समारोह रावण भाटा, दशहरा मैदान, रायपुर में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राम विचार नेताम जी और अध्यक्षता रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू ने की ।

प्रतियोगिता के अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील कुमार सोनी,भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ,एम आई सी मेंबर मनोज वर्मा , पार्षद बद्री प्रसाद गुप्ता , पार्षद रवि सोनकर भाठागव, पार्षद प्रमोद साहू ,केश कला बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन उपस्थित रहे। आयोजन का यह 17 वा वर्ष हैरायपुर शहर के बाहर से आने वाले बैल जोड़ों को प्रत्येक को ₹2000 और स्थानीय बैल जोड़ो को प्रत्येक को एक ₹1000 नगद सांत्वना राशि दी गई ।

बैल सजावट में

प्रथम पुरस्कार कन्हैया सोनकर भाटागांव ₹5000 नगद

द्वितीय उजियार साहू भाटागांव 3001 रुपए नगद

तृतीय मोहन सोनकर भाटागांव ₹2001 नगद

बैल दौड़ प्रतियोगिता में

प्रथम नीलकंठ साहू भाटागांव ₹3000 नगद

द्वितीय बलराम सोनकर भाटागांव₹2000 नगद

तृतीय बाबा साहू मठपुरैना ₹1500 नगद दी गई ।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में गोवर्धन झंवर , धन्नू लाल देवांगन ,रतन जैन ,विजय पाल ,जोहत राम सोनकर, डॉ मनोज ठाकुर, हरिराम सेन, राजू यादव आदि की भूमिका सराहनीय रही।

इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल सभी 16 बैल जोड़ो के मालिकों को प्रत्येक को एक ₹1000 नगद राशि दी गई ।प्रति संपादक। भवदीय ,माधव लाल यादव अध्यक्ष, कृष्ण मित्र फाउंडेशन

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *