वनांचल ग्राम भेजऱाटोला के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुँची छन्नी चंदू साहू


&-जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया–खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भेजराटोला में कला मंच के लोकार्पण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमति छन्नी चन्दू साहू जी उपस्थित रही। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र व ग्राम विकास कार्यों में सभी साथ मिलकर काम करेंगे।जिससे हमारा क्षेत्र विकास की नई गाथा लिखेगा।पूर्व विधायक ने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्र हमारा आधार हैं। इनके विकास से पूरे देश का विकास जुड़ा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने के लिए हमारी पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार सदैव तत्पर रही है। इसके लिए विभिन्न योजनाएं भी संचालित रही है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की गति में बराबर सहयोग मिला और हमारे देवतुल्य किसान लाभवन्तित हुए और किसानों की चेहरों पर मुस्कान लाने वाली वह एकमात्र हमारी कांग्रेस सरकार थी ।जो हमेशा गांव गरीब किसानों के हित के बारे में सोचती है ,और वही भाजपा सरकार उद्योगपति और व्यापारियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं लाकर गरीब के घर डाका डाल रही है जबकि देश की अर्थव्यवस्था किसानों की खेतों से होकर गुजरती है। इस अवसर पर श्री मदन नेताम ,श्री कली राम कंवर,सरपंच श्रीमती रोशनी कोर्राम,जितेंद्र कुमार,शंकर लाल यादव,केजउराम,घसिया राम,वासु चंद्रवंशी, देवसिंह उइके सहित समिति के समस्त सदस्य एवं ग्रामवासीगण उपस्थित रहें

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *