सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने परिवार संग मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व

रायपुर(Raipur) रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ यह पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। इस अवसर पर बहनों ने भाई की कलाई पर प्रेम, विश्वास और संरक्षण के प्रतीक स्वरूप राखी बांधी और उनके सुख, स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएं कीं।

सांसद अग्रवाल ने भी बहनों के स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीयता को जीवन की सबसे बड़ी पूँजी बताते हुए कहा कि यह पवित्र बंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का उत्सव नहीं, बल्कि पारिवारिक मूल्यों, आपसी विश्वास और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पर्व की भावना हमें न केवल अपने परिवार, बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य की सुरक्षा और सम्मान के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देती है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *