& जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट &
छुरिया :- जिला भाजपा के निर्देशन में भाजपा मंडल छुरिया द्वारा हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर साहू सामुदायिक भवन छुरिया में भाजपा मंडल छुरिया का बैठक आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विनोद खांडेकर पूर्व विधायक डोंगरगढ़ विशेष रूप से उपस्थित हुए ।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम मे स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष कामता साहू ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा एवं जिला भाजपा के निर्देशन में ” हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा ” अभियान को सफल बनाना है इसके लिए सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाये।
जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने भी संबोधित करते हुए तिरंगा यात्रा को पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भव्य रूप से यात्रा निकालकर घर-घर तिरंगा फहराने की कार्यकर्ताओं से अपील की ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विनोद खाणडेकर ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रथम बार अजादी के पहले भी भारत में तिरंगा झंडा 1906 में कोलकाता के पारसी बंगाल चौक में प्रथम मार फहराया गया, इसके अलावा 1907 ,1917 एवं 1931 में भी झंडा फहराया गया था।
उन्होंने कहा कि 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कर” मोर झंडा मोर अभियान का शुभारंभ किया इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करने के लिए हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से जुट कर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की बात कही ।
इस अवसर पर जगजीत सिंह भाटिया ,धन्ना यादव ,नैनसिंह पटेल, मोनू गुप्ता ,शिवा मिश्रा मायाराम साहू ,आमिर खान, आनंद वेलेकर, देवानंद सहारे, हेतराम साहू ,शीशुपाल साहू ,सोहन साहू ,श्रीमती उत्तरा निषाद ,पलनीस्वामी नायडू, सुनीता सेवता, रेखाबाई गंधर्व, लक्ष्मी यादव ,भूषण नेताम, अमीर खान ,गुलचरण कतलाम , शांताराम पंचारी, पदूम साहू ,नकूल नेताम,भूखन धनकर, प्रिंस भाटिया,राजकुमार सिन्हा, लेखराम निर्मलकर ,इशवर लाडे,टीकम पाण्डेय, खेदूराम सिन्हा, कुंदन बढोले,टामेश कुंभकार आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक
अशोक मरकाम एवं आभार उपाध्यक्ष नैनसिंह पटेल ने किया ।
