परिक्षेत्र के 18 गांव से सर्व आदिवासी समाज हजारों कि संख्या में होंगे उपस्थित ,भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी
&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट &
छुरिया ।विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज परिक्षेत्र कल्लूटोला के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन परिक्षेत्र के ग्राम साल्हेटोला में आयोजित की जा रही है जिसकी तैयारी आज से 15 दिन पूर्व समाज प्रमुखों ने गांव गांव में बैठक लेकर किया गया है।
विदित हो संयुक्त राष्ट्र संघ ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किए हैं उस दिन को पूरे विश्व भर के आदिवासी समाज उत्सव के रूप में मनाते हैं 9अगस्त 1994 को सयुक्त राष्ट संघ के द्वारा एक बैठक आयोजित किए थे जिसमें दुनिया भर के सभी देश के प्रतिनिधि उस बैठक में भाग लिए थे और उसी दिन से आदिवासियों कि संस्कृति अधिकारों शिक्षा उनकी सुरक्षा जैसे मूल भूत सुविधाओं, चुनौतियों को उनकी समस्याओं को दूर करने कि प्रस्ताव पारित हुआ था तब से 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप मे मनाते आ रहे है। उस दिन आदिवासी समाज अपनी धर्म संस्कृति अधिकारों कि रक्षा एवं संवर्धन के लिए संकल्प लेते हैं।
समाज प्रमुख रघुवीर सेवता फुलकुवर चंद्रवंशी, उद्धव ठाकुर , मनराखन श्याम,लोकेंद्र ठाकुर हिरासिंग मंडावी विनेक मंडावी ने बताए कि सर्व आदिवासी समाज परिक्षेत्र कल्लूटोला के 18 गाँव के समाज इस आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं जिसमें बड़ी संख्या में समाज प्रमुखों कि गरिमामय उपस्थिति होगी, और एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही वनांचल ग्राम कटेंगा टोला के नर्तक दल भी उपस्थित रहेंगे।10 वी एवं 12 वी बोर्ड में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले समाज के बच्चों का होगा प्रतिभा सम्मान।समाज प्रमुखों ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने कि अपील कि है।उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी दिलीप नेताम ने दी।
