बिजली बिल हाफ योजना में कटौती कर महतारी वंदन योजना का पैसा वसूल रही भाजपा सरकारःचुम्मन साहू


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छूरिया जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं को 1000 रुपये देकर सरकार वही पैसा बिजली बिल और महंगाई के जरिए वापस ले रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना के तहत 400 यूनिट तक आधे बिल की छूट दी थी, जिससे लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिली। लेकिन भाजपा सरकार ने इस योजना को कमजोर कर केवल 100 यूनिट तक सीमित कर दिया है और बिजली दरों में भी वृद्धि कर दी है। भाजपा ने महिलाओं को 1000 रुपये की सौगात नहीं दी, बल्कि उनके हक की छूट छीन ली और अब बिजली बिल में वह पैसा वसूल रही है, चुम्मन साहू ने कहा 500 रुपये में गैस सिलेंडर का वादा अधूरा महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा भी अभी तक पूरा नहीं हुआ। उल्टा रसोई गैस की कीमतों और बिजली दरों में बढ़ोतरी से महिलाओं की जेब और घर के बजट पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।

कांग्रेस सरकार ने राहत दी, भाजपा ने छीनी

चुम्मन साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने केवल वादे नहीं किए, बल्कि उन्हें निभाया और जनता को सीधी राहत दी। भाजपा सरकार ने सत्ता पर आते ही इन जनहित योजनाओं को समाप्त या सीमित कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता के साथ हुए इस धोखे को बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़कों से लेकर सदन तक इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *