सामावेशी शिक्षा अंतर्गत विकासखंड स्तरीय विषेश आवश्यकता वाले बच्चों का आकलन शिविर में शामिल हुऐ जिला व जनपद अध्यक्ष


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट &
छुरिया:-सामावेशी शिक्षा अंतर्गत विकासखंड स्तरीय विषेश आवश्यकता वाले बच्चों का आकलन शिविर सामुदायिक भवन छुरिया में आयोजित किया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव जी शामिल हुई।साथ ही इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा व जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह शिविर के माध्यम से दिव्यांग बच्चों का चेकअप किया गया। जिसमें जो बच्चे सुन नहीं सकते उन्हे कान की मशीन व जो चल रहे सकते उन्हे व्हीलचेयर प्रदान किया गया। साथ ही इस अवसर पर पूर्व में पंजीकृत 60 छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के उपकरण का वितरण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही इस अवसर पर प्रकाश मोटघरे जनपद सदस्य, उभयराम मंडावी जनपद सदस्य,अशोक सेन,डा.बी.के.बनर्जी, डॉ अनिल महाकालकर,डा.बी.एल.तुलावी,डा.राकेश रामटेके,डा. भानुप्रिया चौधरी, के.पी. विश्वकर्मा, प्रहलाद साहू समेत पालकगण उपस्थित थे…

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *