बिहान योजना से ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर:-किरण रविन्द्र वैष्णव


जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया:-जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव जी आज खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बापूटोला में बिहान समूह की दीदीयो द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन आमसभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। साथ ही इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा व जिला पंचायत राजनांदगांव सभापति अनीता मंडावी व जनपद पंचायत सदस्य रेखा गंधर्व भी मुख्य रूप उपस्थित थे..! कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चैल चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिहान समूह की शुरुआत 2011 में हुई थी। बिहान का यह स्वरूप तत्कालीन मुख्यमंत्री आदरणीय डा रमन सिंह जी की देन है, जो महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है। जिसमें राज्य आजीविका मिशन के तहत समूहों को कम से कम ब्याज पर लोन उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाहते हैं। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में बिहान के माध्यम से समूह की बहनों को कम ब्याज में लोन देकर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आज गां‌व की महिलाएं अगरबत्ती, मोमबत्ती, मिर्च-मसाले, आइस्क्रीम, जूस, दोना पत्तल, गाैठान में खाद बनाना जैसे अनेक कार्य कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। हमारी सरकार निरंतर महिलाओ को आगे बढ़ाने का निरंतर कार्य करती है।आज गांव की महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर हो रही है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास हो रहे हैं। हमारे राजनांदगांव जिले की महिलाएं अब न केवल अपने परिवार का सहारा बन रही हैं, बल्कि समाज में प्रेरणा स्रोत के रूप में उभर रही हैं।बिहान योजना के अंतर्गत स्वरोजगार और सामूहिक उद्यमिता के ज़रिए महिलाएं अब केवल समूह की सदस्य नहीं, बल्कि अपने गांव की आर्थिक विकास की वाहक बन रही हैं। राजनांदगांव जिले व खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की यह कहानी न केवल बदलाव का प्रतीक है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है। साथ ही उक्त कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा व जिला पंचायत सभापति अनीता मंडावी व जनपद सदस्य रेखा गंधर्व ने भी संबोधित करते हुए बिहान योजना ने बदलती महिलाओं की तकदीर के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही इस अवसर पर उत्तरा निषाद जनपद सदस्य, नैनसिंह पटेल मंडल उपाध्यक्ष, श्रीमती संकुन गंधर्व पूर्व सरपंच भंडारपुर,लीला बाई नेताम अध्यक्ष बिहान समूह संकुल चिचोला, श्रीमती इंदिरा बाई सचिव, श्रीमती लता सहारे कोषध्यक्ष, श्रीमती दुर्गा सिन्हा पीआपी, श्रीमती रशीदा सुल्ताना लेखापाल समेत सैकड़ों की संख्या में लगभग 43 क्लस्टर की महिला समूह की दीदी उपस्थित थे..

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *