छत्तीसगढ़ सरकार के संरक्षण में हो रही खाद की कालाबाजारी :- राहुल तिवारी

किसानों को कमजोर बनाने का साजिश है खाद का कालाबाजारी
&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&

छूरिया जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी ने छत्तीसगढ़ सरकार एवं कृषि विभाग के अधिकारियों पर खुला आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार एवं कृषि विभाग के संरक्षण में खाद की कालाबाजारी की जा रही है। एक तरफ सोसाइटी में खाद नहीं है, सरकार किसानों को खाद देने में असमर्थ है वही दूसरी तरफ बाजार में खाद दोगुना तिगुना रेट में किसानों को बेचा जा रहा है। किसान खाद अत्यधिक रेट में लेने को मजबूर है। खुलेआम कुछ लोग माल वाहक गाड़ियों में खाद भरकर गांव में घूम-घूम कर भी बेच रहे हैं। इस मामले में कृषि विभाग के अधिकारी जानकर भी अनजान बने हुए हैं। जिस तरह किसानों के जेब में डाका डाला जा रहा है ऐसा लगता है कि पूरी प्लानिंग के तहत किया जा रहा हैं। हाल ही में एक गांव में मालवाहक गाड़ी में खाद बेचने की शिकायत अनुविभागीय कृषि अधिकारी एस एल देशलहरे को की गई जिनके द्वारा प्रभारी कृषि विकास अधिकारी विकासखंड छुरिया जी पी सहाडे को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया लेकिन अधिकारियों के पहुंचने की सूचना कालाबाजारी करने वाले व्यक्ति तक पहुंच गई और वह वहां से अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया सोचने की बात यह है जिस कार्यवाही के बारे में कृषि विभाग के अधिकारी जान रहे थे उसकी सूचना खाद का कालाबाजारी करने वाले व्यक्ति तक कैसे पहुंचा इसीलिए जानकार लोग कहते हैं गंगाधर ही शक्तिमान है। इसमे कृषि विभाग के अधिकारियों की मौन स्वीकृति और मिली भगत साफ नजर आ रहा है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *