कांग्रेस का बिजली न्याय आंदोलन कार्यक्रम छुरिया ब्लाक में आयोजित हुआ

0बिजली कार्यालय घेराव में कांग्रेसियों ने दिखाए जबरदस्त दम 0
&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट &
छूरिया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश में छुरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बिजली कार्यालय घेराव का कार्यक्रम छुरिया एवं ग़ैंदाटोला में रखा गया था। यह कार्यक्रम भाजपा सरकार के द्वारा लगातार बढ़ाए जा रहे बिजली बिल के दर के विरोध में रखा गया था। ज्ञात हो की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा चौथी बार फिर आम जनता के जेब से डाका डालने का प्रयास करते हुए बिजली के दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दिया है जिसके तहत घरेलू उपभोक्ताओ के लिए 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट और गैर घरेलू उपभोक्ता के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी के साथ-साथ किसानों के कृषि विद्युत दर में भी 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। जिससे आम जनता व किसानों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज ने आम जनता व किसानों को न्याय दिलाने व बिजली दर में की गई बढ़ोतरी को वापस लिए जाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में बिजली न्याय आंदोलन किए जाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत यह कार्यक्रम छुरिया ब्लाक में किया गया था।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू, पूर्व अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू सम्मिलित होने पहुंचे थे। इन नेताओं के नेतृत्व में छुरिया ब्लाक के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने छुरिया नगर एवं ग़ैंदाटोला ग्राम में रैली निकालकर जमकर नारेबाजी करते हुए विद्युत कार्यालय पहुंचे। वहां भी जमकर नारेबाजी की भाजपा सरकार को जमकर कोसा और संबंधित अधिकारी को लगातार बढ़ाई जा रहे बिजली दर को कम करने एवं बिजली कटौती बंद करने के लिए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू एवं विपिन यादव, जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, सूर्यकुमार खिलाड़ी, प्रकाश शर्मा, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, मनोज सिन्हा, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रिका वर्मा, खुज्जी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मंडलोई, जनपद सदस्य सीमा यादव, विधायक प्रतिनिधि रवि साहू, पार्षद सोनू खान, पुष्पा सिन्हा, पूरन नेताम, पूर्व एल्डरमैन शकील कुरैशी, अकील मेमन, एकनाथ सिन्हा, अमित अग्रवाल, डिमेश हिरवानी, रोशन रजक, वसीम कुरैशी, राधेश्याम ठाकुर, भीखम देवांगन, राजू सिंह राजपूत, डिमेश हिरवानी, ललित साहू, महानंद खोबरागड़े, कुलदीप साहू, विजय साहू, मेश्राम साहू, सोमनाथ विश्वकर्मा, धम्ममन सिंह साहू, राजिल कुरैशी, भुनेश्वरी साहू, शिव कुमार साहू, कालेश्वर साहू, रामसुख पटेल सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

👉ग़ैंदाटोला बिजली कार्यालय घेराव के समय पुलिस प्रशासन और बिजली विभाग के कर्मचारीयो ने की लापरवाही

ग़ैंदाटोला बिजली कार्यालय घेराव की सूचना थाना एवं बिजली विभाग में देने के बाद भी दोनों कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों ने लापरवाही बरतते हुए कांग्रेसियों को सब स्टेशन के अंदर बिजली ट्रांसफार्मर के पास तक घुसने दे दिया। वहां उनके द्वारा बेरीकेट्स की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। बेकाबू भीड़ सब स्टेशन के अंदर ट्रांसफार्मर के पास पहुंच चुकी थी आनन फानन में कुछ कांग्रेसी नेताओं द्वारा नाराजगी व्यक्त करने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा सब स्टेशन पर बिजली सप्लाई बंद की गई। अधिकारी कर्मचारी कांग्रेसियों को रोकने में असमर्थ रहे, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। कांग्रेसियों ने वहां बैठकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का भजन भी गाया ! वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छूरिया के कार्यकारी अध्यक्ष राजू सिन्हा की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रहा संगठन के कार्यक्रम में अनुपस्थित वहीं गैंदा टोला में भी स्थानी भी अनुपस्थित थे

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *