जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट छूरिया रायपुर :- छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र विधीवत शुरू हो गया है। विधानसभा का यह मानसून सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक चलेगा। भले ही सत्र महज पांच दिनों का हो , लेकिन श्रम आयुक्त दर वन कर्मचारी संघ के प्रांत प्रमुख हारुन मानिकपुरी ने छत्तीसगढ़ सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन में विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा कर्मचारी, अनियमित कर्मचारी एवं श्रम आयुक्त दर के कर्मचारियों को मिल रही श्रम सम्मान राशि चार हजार से बढ़ाकर दस हजार करने की मांग छत्तीसगढ़ सरकार से की है।
