ई.डी. के दुरुपयोग एवं कांग्रेस नेताओं पर की जा रही द्वेषपूर्ण कार्यवाही के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर का धरना प्रदर्शन

रायपुर(Raipur)20 जुलाई 2025: केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह कार्यवाही पूरी तरह से राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित है। इसी के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर द्वारा दो दिवसीय धरना प्रदर्शन की शुरुआत की गई।प्रदर्शन का आयोजन राजीव गांधी चौक, रायपुर के सामने किया गया, जो सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चला।इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ नारेबाजी की।

धरना में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के खिलाफ जमकर बरसे सभी नेताओं ने एकजूट हो कर कहां की लोकतंत्र में जांच एजेंसियों का स्वतंत्र होना जरूरी है,परंतु भाजपा सरकार इन संस्थाओं को अपने राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए औजार की तरह इस्तेमाल कर रही है, जो कि संविधान और लोकतंत्र दोनों के खिलाफ है।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरिश दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही और ईडी जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ देशभर में आवाज बुलंद करती रहेगी।कल दूसरा दिन होगा, जिसमें और अधिक संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे तथा यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिशें बंद नहीं की जाती।

इस धरना प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी गिरीश देवांगन शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे प्रमोद दुबे पंकज शर्मा मदन तालेडा सुशील आनंद शुक्ला प्रमोद चौबे कुलदीप जुनेजा ऐजाज ढेबर श्रीकुमार मेमन सुरेश ठाकुर आकाश शर्मा नीरज पाण्डे दिनेश ठाकुर प्रशांत ठेंगड़ी नवीन चंद्राकर देवकुमार साहू श्रीनिवास शिव सिह ठाकुर अजय साहू धनंजय ठाकुर सतनाम पनाग आकाश तिवारी बंशी कन्नौजे विनोद कश्यप ममता राय गंगा यादव अमित शर्मा माधव छुरा अविनय दुबे बाकर अब्बास कमलेश नथवानी पुष्पराज वैध सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *