&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट &
छुरिया :-कहते है समय बड़ा बलवान होता है अगर कोई व्यक्ति लगातार सफलता हासिल करता है तब उसे घमंड हो जाता है कि मै अपने बूते सफल व्यक्ति हू जबकि सच्चाई कुछ और होता। कामयाब होने के पिछे लोगों हाथ होता है उसे वह भूल जाता है। यही भूल भविष्य मे उसे अन्धकार की ओर ले जाता है तब तक बहुत देर हो चुका होता है।ये बात खुज्जी विधानसभा के विधायक भोलाराम साहू के उपर खरा उतरता है। वे सभी छोटे बड़े कार्यकर्ताओ के मेहनत से लगातार तीसरे बार विधायक चुने गए उसका नतीजा उन्हें लगने लगा है कि मै अपने बूते सफलता हासिल किया हूं और वे एक तरफा बैगर संगठन को महत्व दिए ऐसा निर्णय कर रहे है जो भविष्य मे उनके राजनीति जीवन व काग्रेंस को कमजोर करने वाला है फैसला होगा।
एक व्यक्ति को दो पद, ब्लाक काग्रेंस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष व जनपद पंचायत छुरिया का विधायक प्रतिनीधी
ब्लाक काग्रेंस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजू सिन्हा जिनका क्षेत्र में ही नही उनके निवास स्थान मे भी जमकर विरोध है उनके बारे मे आम चर्चा है वह जिधर बम उधर हम पूर्व विधायक छन्नी साहू जब विधायक थी जब अपने चतुराई के दम उनका करीबी बना, काग्रेंस नेता नवाज खान से भी खासा लाभ उठाया अब जब वक्त विधायक भोलाराम साहू का है तब वे उनके सबसे विश्वासनीय व्यक्ति हो गए आर्थीक रूप सक्षम राजू सिन्हा को पूर्व मे विधायक ने नियम को ताक मे रखकर अपने निधि से 15 हजार रूपये दिए थे। जिसका संगठंन के मिटीगं मे विरोध हुआ था उसके बाद ऐसा क्या मजबूरी है कि क्षेत्र मे निष्ठावान नेता, कार्यकर्ताओ का कमी हैं? उसी जनपद पंचायत छुरिया का उन्हें विधायक प्रतिनीधी नियुक्त कर दिया यही हठधर्मियता का परिणाम रहा। लगातार छुरिया नगर पंचायत मे काग्रेंस का कब्जा था जो इस चुनाव मे काग्रेंस के हाथो से चला गया ।आम चर्चा जोरों पर है भोला राम साहू जो इस समय पद मे है। सामने लोग बोलने से भले पिछे हो जाते है मगर कार्यकर्ताओ मे उनके इस रवैये को लेकर जमकर आक्रोश है जो उनके व उनके पुत्र के राजनीतिक सफर मे काटा साबित होगा। विधायक द्वारा अपने परिवार के एक सदस्य को भी जिला पंचायत में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है जबकि वह पारिवारिक व्यक्ति डोंगरगांव विधानसभा का मतदाता है और उसी विधानसभा से क्षेत्र क्रमांक 11 से जनपद सदस्य भी है। जानकारी तो ये भी हैं कि सामूदायिक स्वास्थ केंद्र छुरिया में भी जीवन दीप समिति का गुपचुप तरीके से सदस्य नियुक्त किया जा चुका है। एक पांडेटोला, एक भोलापुर और एक छुरिया से।
संगठन में और कार्यकर्ताओ मे इसको लेकर खासी नाराजगी देखा जा रहा है।
