2014 में आ.जा.वि. विभाग जिला बस्तर, जगदलपुर में पांचवी अनुसची क्षेत्र विशेष भर्ती अभियान के तहत सीधी भर्ती के तहत् नियुक्त कर्मचारी जो कि 10 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी नियमीतीकरण से आज तक वंचित है और वर्ष 2018 से ही अपने निममीतीकरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं किन्तु हमारी मांगों पर अब तक शासन प्रशासन ने गंभिरता नहीं दिखाई है। जिससे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हम कर्मचारियों में 01 मई 2025 से जगदलपुर से रायपुर तक पद यात्रा कर शासन तक अपनी बात पहुंचाने का निर्णय लिया। 02 मई 2025 को पद यात्रा बनियागांव जिला कोंडागांव पहुंची थी। तभी विभागीय सहायक आयुक्त श्री गणेश राम शोरी जी बनियागांव पहुंचकर संघ प्रतिनिधी मंडल से वार्ता किया गया और प्रतिनिधी मंडल को जगदलपुर बुलाकर कलेक्टर महोदय के साथ वार्ता कराया गया और मागों को 01 माह में पूरा कराने का लिखित आश्वासन दिया गया था। जिसके बाद संघ ने अपनी पद यात्रा बनियागांव में स्थगित कर दिया गया था। परन्तु डेढ़ माह बित जाने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा संघ प्रतिनिधियों को गुमराह किया जा रहा था। जिसे देखते हुए संघ ने अपने सभी कर्मचारियों के साथ 24 जून 2025 से पुनः रायपुर के लिये पद यात्रा प्रारम्भ किया जो 09 जुलाई 2025 को अभनपुर जिला रायपुर पहुंचनें पर पुलिस प्रशासन द्वारा तूता नया रायपुर धरना स्थल पर जाने का निर्देश दिया गया। पद यात्रा तूता रायपुर पहुंचने के पश्चात दिनांक 15/07/2025 को रायपुर विधानसभा का घेराव किया जायेगा। एवं यदि मांगों का निराकरण न होने की स्थिति में अन्न जल त्यागकर आमरण अनशन किया जायेगा।संघ को यह बताते हुए पीड़ा हो रही है कि हम कर्मचारियों के दल में दिव्यांग कर्मचारी और महिला कर्मचारी अपने बच्चों के साथ भारी बारिश के बीच लगभग 300 कि.मी. की पदयात्रा कर चुके है किन्तु अभी तक न शासन न प्रशासन ने और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने हमारी सुध ली है, न हि वार्ता की पहल की है।
