शाला संचालन के लिए बालकेबिनेट आवश्यकमिडिल कल्लूबंजारी में शपथग्रहण समारोह सम्पन्न


&जसीम कुरैशी की रिपोर्ट &
*छुरिया।गत शनिवार को बैगलेस डे पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के नव गठित बालकेबिनेट का शपथग्रहण समारोह वृक्षारोपण के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व माध्यमिक शाला बूचाटोला के प्रधानपाठक ए.आर.साहू थे।अध्यक्षता स्थानीय संस्था के प्रधानपाठक यु.
एस. मंडावी ने किया।विशेष अतिथि डी.के.कुरेटी,ए.एस.ठाकुर,सी.एल.भुआर्य,जे.एन.नेताम एवं सी.एस.उइके रहे।
पूर्व में अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया पश्चात मुख्य अतिथि ए.आर.साहू ने नव निर्वाचित बालकेबिनेट के मंत्रियों (पदाधिकारियों) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि ए.आर.साहू ने कहा कि जिस तरह से देश व राज्य की व्यवस्था की सुचारू संचालन के लिए केन्द्रीय व राज्य मंत्रीमंडल की आवश्यकता पड़ती है।घर-परिवार में घर- परिवार के सदस्यों को अलग- अलग जिम्मेदारी देकर पारिवारिक काम को व्यवस्थित किया जाता है।उसी तरह से विद्यालय की सुचारू संचालन के लिए बालकेबिनेट की आवश्यकता होती है।
अध्यक्ष की आसंदी से संस्था के प्रधानपाठक यु. एस.मंडावी ने कहा कि बालकेबिनेट के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण अपने पदीय दायित्वों का पूरी ईमानदारी के साथ तन्मयता से काम करेंगे तभी विद्यालयीन कार्यों का सही संचालन संभव हो पायेगा।
सभा को विशेष अतिथि शिक्षकगण डी.के.कुरेटी,ए.एस.ठाकुर,सी.एल.भुआर्य,जे.एन.नेताम एवं सी.एस.उइके ने संबोधित कर सभी विद्यार्थियों को बालकेबिनेट के पदाधिकारियों का सकारात्मक सहयोग कर टीम भावना से काम करने का आव्हान किया।
बालकेबिनेट के प्रधानमंत्री कु. उरांसी कंवर ने सभी छात्र-छात्राओं को साथ लेकर विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए टीम भावना से काम करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन बालकेबिनेट के संसदीय मंत्री कु. रिषिका नटानी एवं आभार प्रदर्शन कु. उरांसी कंवर ने किया।पूर्व में शिक्षक दिनेश कुमार कुरेटी के मार्गदर्शन में बालकेबिनेट के मंत्रियों (पदाधिकारियों) ने बालकेबिनेट के प्रधानमंत्री कु. उरांसी कंवर के कुशल नेतृत्व में छायादार,फलदार एवं फूलदार पौधों का वृक्षारोपण कर नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने वाले बालकेबिनेट के मंत्रियों में प्रधानमंत्री (शालानायिका) कु.उरांसी कंवर,उपप्रधानमंत्री(उप शाला नायक) ललेश्वर कुमार ताम्रकार,वित्तमंत्री कु. बिंदिया साहू,अनुशासन मंत्री यशराज तिवारी, खेलमंत्री हर्षकुमार टेम्बूरकर, सांस्कृतिक मंत्री कु. कशिश सिन्हा,स्वच्छता मंत्री कु.साधना निर्मलकर,स्वास्थ्य मंत्री कु. केशर साहू,खाद्य आपूर्ति मंत्री कु.आरती कंवर,गणवेश एवं पुस्तक आपूर्ति मंत्री कश्यप यादव,जल आपूर्ति मंत्री कु.भारती सिन्हा,वन-पर्यावरण एवं बागवानी मंत्री कु. चांदनी कंवर, युथ एंड इको क्लब मंत्री गुंजन कुमार पटेल, विद्युत आपूर्ति मंत्री लिलेन्द्र कुमार भारतद्वाज,संसदीय कार्य मंत्री कु. रिषिका नटानी,संचार एवं सूचना प्रसारण मंत्री कु. लिलिमा धुर्वे,लेखा एवं व्यावस्था प्रभारी मंत्री कु. स्वाति टेमरे,आठवीं के कक्षा नायक कु. गणेशवरी गायकवाड़,उप कक्षा नायक लीलाधर यादव,सातवीं के कक्षा नायक लिकेश्वर पटेल,उप कक्षा नायक कु. रूपाली सिन्हा,छठवीं के कक्षा नायक भौमिक राज पटेल एवं उप कक्षा नायक कु.नम्रता मंडावी सामिल हैं। इस अवसर पर मिडिल स्कूल कल्लूबंजारी के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *