खुज्जी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77 की पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू पुल पैदल पार कर पहुंची ग्रामीणों से हूई रूबरू
जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट
छूरिया छूरिया ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम दतरेगाटोला पहुंचने पर गांव वालों ने बताया एक पूल बह चुका है। दोनों ओर पूल पर बाढ़ आने से आवाजाही में हुई दिक्कत अपने गांव में ही फंसे हुए लोग ग्रामीण
मानसून आगमन के फल स्वरुप खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है और इस बारिश के कारण क्षेत्र के अनेक गांव के पुल पुलिया उफान पर है छुरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत पठानढोढ़गी के आश्रित ग्राम दतरेंगाटोला के दोनों ओर स्थित पुल पर बाढ़ आ चुका है जिसके कारण एक पुलिया बह चुका है तथा दूसरे पुल पर पानी घुटने से ऊपर तक बह रहा है जहां से ग्रामीण को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और इसकी सूचना पूर्व विधायक छन्नी साहू को प्राप्त हुई व ग्रामीणों से फोन पर चर्चा करने के पश्चात तुरंत ग्रामीणों से मिलने के लिए दतरेंगाटोला के लिए निकली जहाँ वे घुटने भर से ज्यादा बहाव वाले पुल को पार कर ग्रामीणों के पास पहुंची जहां पहुंचते ही ग्रामीणों ने वहां उत्पन्न समस्याओं से पूर्व विधायक को अवगत कराया साथ ही शासन से पुल निर्माण करवाने की मांग की जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधायक जी ने ग्रामीणों को स्पष्ट कहा कि वह शासन स्तर पर इसका मांग जरूर करेंगे इसका प्रयास उन्होंने विधानसभा चुनाव के पूर्व इस पुल को विधानसभा के बजट में जोड़कर कर दिया है व जल्द ही इसकी प्रशासकीय स्वीकृति के लिए प्रयास करेंगी, इस मौके पर पूर्व विधायक छन्नी साहू के साथ जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य चंद्रिका वर्मा, ब्लाक कांग्रेस मीडिया प्रभारी ललित साहू सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे
