जनपद एवं नगर पंचायत में सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति

5 जुलाई रायपुरसांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जनपद पंचायत, नगर पंचायत में कार्यों के सुचारू संचालन के लिए अपने सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं।जनपद पंचायत धरसीवा श्री अशोक सिन्हा, जनपद पंचायत आरंग श्री कृष्णा वर्मा, जनपद पंचायत अभनपुर श्री अनिल अग्रवाल,नगर पंचायत अभनपुर श्री संतोष शुक्ला,नगर पंचायत खरोरा श्री अनिल सोनी,नगर पंचायत चन्द्रखुरी श्री शोभा यादव, नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा श्री दयालु गाड़ा को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।श्री अग्रवाल ने सभी प्रतिनिधियों को शुभकामना एवं बधाई देते हुए उनसे उम्मीद की है कि वे अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जनपद एवं नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं जनता की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *