ग्रीन आर्मी का व्यापक वृक्षारोपण अभियान जारी: शहर को हरा-भरा बनाने में जनभागीदारी

रायपुर, 3 जुलाई, 2025 – ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा मानसून 2025 में शहर भर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। संस्था के सदस्यों द्वारा प्रत्येक सप्ताह विभिन्न जोन में पौधारोपण किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और रायपुर को एक स्वच्छ व हरा-भरा शहर बनाना है।संस्था ने इस मानसून सत्र में अब तक अनेक महत्वपूर्ण स्थानों पर सफलतापूर्वक वृक्षारोपण किया है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: पुरैना मुक्ति धाम, अमलीडीह: 70 पौधे तिरंगा तिराहा: 51 पौधे हाई स्कूल पथरी: 12 पौधे रवि शंकर यूनिवर्सिटी: 50 पौधे आई.टी.आई.: 20 पौधे हिमालयन हाइट्स, देवपुरी: 140 पौधे जे.ए.न. पांडे स्कूल, बैजनाथ पारा: 50 पौधे नीम कॉरिडोर, कबीर नगर टाटीबंध जोन: 100 पौधे दुर्गा जैन धरसींवा स्कूल, टाटीबंध: 100 पौधेपौधरोपण के साथ-साथ, ग्रीन आर्मी पौधों की उचित देखभाल पर भी विशेष ध्यान दे रही है। इसके तहत गड्ढे तैयार करने, तारफेंसिंग लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का कार्य भी लगातार जारी है, ताकि उनकी उत्तरजीविता दर अधिकतम हो सके।हजारों और पौधों के रोपण की भव्य तैयारीसंस्था की ओर से आगामी दिनों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रमों की तैयारी पूरी हो चुकी है। जल्द ही: सोनडोंगरी मुक्तिधाम में 10,000 पौधे, और देवपुरी डेंस फॉरेस्ट में 8,000 पौधेलगाने की योजना है। इसके अतिरिक्त, ग्रीन आर्मी द्वारा विभिन्न अन्य स्थानों पर भी हजारों की संख्या में वृक्षारोपण की तैयारी की जा रही है, जो शहर की हरियाली में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा।ग्रीन आर्मी विगत सात वर्षों से लगातार इस पर्यावरण संरक्षण कार्य में सक्रिय है। संस्था के सदस्य और अनेक पर्यावरण प्रेमी इस अभियान में उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। यह सतत प्रयास न केवल शहर के पर्यावरण को बेहतर बना रहा है, बल्कि समाज में वृक्षारोपण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रहा है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *