आपातकाल देश के लोकतंत्र का वह कला अध्याय था जब बिना अपराध के देशभक्तों को जेलों में डाला गया-अनुज

02-07-25, **आज अग्रसेन धाम, रायपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा आपातकाल (1975) मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा शामिल हुए|*इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवा वर्ग को उस दौर की सच्चाई से अवगत कराना था, जब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकार और लोकतंत्र की आत्मा को कुचला गया था।आपातकाल की 50वीं बरसी पर हमारे लोकतंत्र की चेतना को जागृत करने वाला था। यहां युवाओं ने अपने ओजस्वी वक्तव्यों से 1975 के आपातकाल जैसे काले अध्याय को याद करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।आपातकाल देश के लोकतंत्र का वह कला अध्याय था जब बिना अपराध के देशभक्तों को जेलों में डाला गया।हमारी सरकार ने लोकतंत्र के रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों को दी जाने वाली पेंशन पुनः शुरू कर उनके राष्ट्रभक्ति को सम्मानित किया है। आज इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने उस भयावह दौर को जीवंत किया और यह संदेश दिया कि लोकतंत्र की रक्षा ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।संविधान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए जागरूक रहना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।इस कार्यकर्म मे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय,वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ,श्री अनुज शर्मा, श्री शिवरतन शर्मा, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री रामू रोहरा, श्री आलोक डंगस, श्री अभय गुप्ता,श्री अमित साहू, श्री श्याम नारंग, श्री सच्चिदानंद उपासने समेत अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *