शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने अतिथियों के समक्ष रखी मांग

रायपुर(Raipur)जसीम कुरैशी की रिपोर्ट छुरिया: पीएम स्वामी आत्मानंद स्कूल में नवीन सत्र में शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया , इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिन सिंह बघेल , जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कार्यक्रम की अध्यक्षता किरण वैष्णव , जिला पंचायत अध्यक्ष , कार्यक्रम विषेश अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय सिन्हा , नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल , जिला महामंत्री रविन्द्र वैष्णव , जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद डड़सेना , जिला पंचायत सदस्य बिरमा बाई मंडावी मंडल अध्यक्ष कांता साहू , सुरेन्द्र सिंह भाटिया , शेखर भारद्वाज , मनभावन सिंह ऊइके साहू राजेश्वर धृवै नैन सिंह पटेल , कौशल कुंभकार , इस कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र में माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया , मुख्य अतिथि सचिन सिंह संबोधित करते हुए कहा , शिक्षकों के द्वारा शिक्षा दिया जा सकता है, संस्कार बच्चों में माता पिता दे सकते हैं।

देश में 2014 के बाद व्यापक परिवर्तन आया है , 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा , रोजगार के आज बेहतर अवसर है सिर्फ उस दिशा में कदम बढ़ाने की जरुरत है , मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए करें , मोबाइल अधिक उपयोग करने से अपनी प्रतिभा नहीं निखार सकते इसलिए पढ़ाई पूरी ईमानदारी शिद्दत के साथ करें , छुरिया पीएम स्वामी आत्मानंद बेहतर शिक्षक है एंव अनुभवी हैं एक हजार बच्चे जिस स्कूल में अध्ययनरत हो तो स्कूल पढ़ाई व्यवस्था बेहतर होने के कारण वनांचल के बच्चे पढ़ाई करने यहां आते हैं जो भी स्कूल की समास्या उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने कहा , बच्चों के प्रथम गुरु माता पिता , हम जैसे आचरण करते वैसे बच्चे सीखते हैं घर में कोई बड़े बुजुर्ग का सेवा कर रहा है बच्चे उसको अनुसरण करते हैं , घर वातावरण शुद्ध पवित्र हो तो आपके बच्चे संस्कारवान गुणवान बने से कोई रोक नहीं सकता बच्चे स्कूल शिक्षक द्वारा उनके भविष्य को गढ़ने काम करते हैं , लेकिन माता पिता अपने बच्चों के प्रति सजगता परिचय देते हुए उनके भविष्य को संवारने काम माता पिता का है ,जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद डड़सेना ने कहा आज इस मंच में बैठे नेता सभी इस स्कूल में शिक्षा अध्ययन किए हुए हैं , निश्चित ही ब्लाक मुख्यालय का सबसे बेहतर स्कूल है यहां से तीन होनहार विद्यार्थी , शिक्षा ग्रहण कर विधायक बने।

शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने अतिथियों के सामने स्कूल की समास्याओं से अवगत कराया संस्था के प्राचार्य धनेश सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया मंच का संचालन शिक्षक योगेश साहू ने किया नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तक का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया साथ ही साईकिल का वितरण छात्र छात्राओं किया , एक पेंड मां के नाम से शाला परिसर में रोपित किया गया , इस अवसर में शाला परिवार सभी शिक्षकगण , पालक छात्र छात्राओं उपस्थित थे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *