जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने चार ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुई

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने चार ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुई जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट छुरिया:- एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव अपने जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम – भोलापुर,थैली टोला,चिरचारीकला व भंडारपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुई। जहां चार ग्रामो को मिलाकर 100 से अधिक वृक्षों का अलग अलग जगह वृक्षारोपण की गया।इस अवसर पर गांव के संरपच जनप्रतिनिधिगण व भाजपा के कार्यकर्ता व ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि एक पेड़ मां के हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हर वर्ग चाहे बच्चे हो चाहे बड़े सभी एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्ष लगाने का काम कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जैसे एक मां अपने बच्चों को संस्कार खिखाती है। अच्छा शिक्षा अध्ययन कराती है।उसका पालन पोषण कर उसे बड़ा करती है। ठीक उसी हम सभी वृक्षारोपण कर वृक्ष लगा रहे हैं।हम सभी को उसकी सुरक्षा व देखभाल करना है।ताकि जब वृक्ष बड़ा होगा तो उससे हमें भी फल फूल व शुद्ध आक्सीजन प्राप्त होगा। श्रीमती वैष्णव ने सभी से आवाहन किया है कि अधिक से अधिक वृक्षों का वृक्षारोपण कार्य करे व अपने आस पास व समाज के साभी लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करें। साथ ही इस अवसर पर कुमार साय साहु, नकुल नेताम,शिशुपाल साहु, सोहन साहु सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *