कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं नगर अध्यक्ष अजय पटेल ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान का किया शुभारंभ

कूरैशी कि रिपोर्ट&छुरिया- कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं नगर अध्यक्ष अजय पटेल ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत नगर पंचायत छुरिया परिसर में वृक्षारोपण किया। नगर अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और मातृत्व के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का सुंदर तरीका भी है। पर्यावरण एवं धरती को बचाने के लिए पेड़ पौधे लगाना आवश्यक है। सभी नागरिकों को प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आना चाहिए तथा हर एक व्यक्ति को वर्ष में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पर्यावरण को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, अगर पर्यावरण सुरक्षित एवं संरक्षित रहेगा तो हम सभी का जीवन भी सुरक्षित रहेगा, पौधे जरूर लगायें। नगर अध्यक्ष अजय पटेल ने कलेक्टर राजनांदगांव के समक्ष शहर के विकास कार्यों को लेकर अपनी बातें कहीं। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा निकाय में चल रहे निर्माण कार्य एवं अमृत मिशन 2.0 योजना की प्रगति की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्रीकांत कोर्राम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री भूषण नेताम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री लाल अजय बहादुर, उपअभियंता श्री अजय प्रधान सहित निकाय के सर्व विभागों के विभागीय अधिकारी,कर्मचारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *