रिश्तों की गरिमा के साथ-साथ किसान की महत्ता को भी बखूबी दर्शाती है फिल्म सुहाग-मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अनुज शर्मा ने फिल्म “सुहाग” के माध्यम से छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के सिने प्रेमियों को एक जबरदस्त तोहफा दिया है फिल्म सुहाग लोगों द्वारा बेहद पसंद की जा रही है सुहाग रजत पटल (सिल्वर स्क्रीन) पर 50 दिन पूरे कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अनुज शर्मा की यह 11वीं फिल्म है जिसे 50 दिन पूरे करने का कीर्तिमान बनाया है प्रभात टॉकीज रायपुर श्याम टॉकीज रायपुर और मल्टीप्लेक्स में साथी छत्तीसगढ़ के कई सिनेमाघर में अभी भी सुहाग को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमर रही
फिल्म में अनुज शर्मा के साथ अभिनेत्री अनुकृति की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। यह जोड़ी न सिर्फ पर्दे पर बल्कि दर्शकों के दिलों में भी उतर गई है।
“सुहाग” फिल्म को खासतौर पर इसके भावनात्मक संगीत, मजबूत पारिवारिक कथानक और अनुज शर्मा के शानदार अभिनय के लिए सराहा जा रहा है। फिल्म की कहानी रिश्तों में प्यार, विश्वास और जिम्मेदारी के महत्व को दर्शाती है, जो आज के समाज के लिए बेहद प्रासंगिक है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा “सुहाग” एक पारिवारिक फिल्म है जो रिश्तों की गरिमा के साथ-साथ किसान की महत्ता को भी बखूबी दर्शाती है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को जोड़ती है और छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए गर्व की बात है।”
फिल्म “सुहाग” की सफलता ने न केवल छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को सशक्त किया है, बल्कि यह स्पष्ट संकेत दिया है कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कहानियों को दर्शक पूरे दिल से अपनाते हैं।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *