बीजापुर 18/06/2025:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संविधान के अनुसार हर तीन साल में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कर संगठन के नेतृत्व का चुनाव किया जाता है इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 18/6/2025 को भाकपा जिला परिषद बीजापुर का एक दिवसीय जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बैलाडीला क्षेत्र से संयुक्त खदान मज़दूर संघ और भाकपा के वरिष्ठ नेता कामरेड राजेश संधू , विशिष्ट अतिथि के रूप में के शाजी, कामरेड त्रिशिया झाड़ी, कामरेड मंगल राम कश्यप , कामरेड रामराज मौर्य उपस्थि रहे। सम्मेलन सभा की अध्यक्षता कामरेड राजेश संधू ने की। सभी कामरेड के सभा संबोधन के पश्चात खुले मंच से सीपीआई जिला परिषद् का गठन किया गया जिसमें 15 मेंबरों का जिला परिषद् बना।
जिलपरिषद के पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है-
1जिला सचिव _कमलेश झाड़ी
2सह सचिव _ कोवा राम हेमला
3.राजू तेलाम
4कोषाध्यक्ष _ नागेश पोरटेक
जिला परिषद मेंबर,_ पी लक्ष्मी नारायण, आयतु तेलाम, नेहाल झाड़ी, इशांतराव, बाबूलाल कुड़ियांम, जेम्स कुड़ियांम, बुधराम वाचम, सिमरे तेलाम, नूतन, पार्वती शकनी, संजना हेमला। इस प्रकार नए जिला बॉडी परिषद् का गठन किया गया सभी ने आने वाले दिनों में नई ऊर्जा और जोश के साथ शोषण अत्याचार, अन्याय, जल जंगल ज़मीन खनिज संसाधनों की लूट बढ़ते आदिवासियों पर अत्याचार के खिलाफ जोश के साथ संघर्ष करने का ऐलान किया है।
इस जिला परिषद् का गठन और सम्मेलन के दौरान सैंकड़ों की संख्या में सीपीआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
