जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट छुरिया। नगर के वार्ड क्रमांक 3 के राजकुमार बर्वे पिता विश्वनाथ बर्वे व अन्य तीन के द्वारा शासकीय भूमि पर बने हुए कुएं को मलमा डालकर पाटने व उस पर कब्जा कर निर्माण कार्य करने को लेकर जसीम कुरैशी, शेख हनीफ और वार्ड क्रमांक 3 के नगर वासियों के द्वारा तहसीलदार को लिखित शिकायत कर तत्काल रोक लगाने की गुहार किया गया है। आवदेन में लिखा है कि अनावेदक गण के द्वारा अपने निवास के समीप सार्वजनिक? प्राचीन कुएं को मलमा डालकर पाटा जा रहा है जबकि कुए का पानी प्राचीन काल से नगरवासी उपयोग करते आ रहे हैं ।प्राइवेट सुखाचार से वंचित करने का काम अनावेदक गण के द्वारा निर्माण कार्य कर किया जा रहा है ।कुएं में मालमा डालकर पानी खराब और दूषित कर रहे हैं ।कुआं खसरा नंबर 407 शासकीय भूमि पर स्थित है जिसे अनावेदक के द्वारा अपने मकान को तोड़कर उसका मलमा कुएं में डालकर कब्जा कर कार्य कर रहा है। उसे तत्काल रोक लगाये जाने की आवश्यकता है । आवेदन मे आगे लिखा है कि अनावेदक के द्वारा प्राचीन महत्व की कुएं को जिसका लोग पानी अपने लिए उपयोग करते हैं उसे अनावेदक के द्वारा प्राइवेट सुखाचार से वंचित कर हमारे आवश्यकता के पानी को वंचित कर पानी के उपयोग को बंद करने का कार्य किया जा रहा है तथा कुएं को क्षति पहुंचाने का काम किया जा रहा है जिसे अनावेदक के द्वारा आपके माध्यम से तत्काल ठीक करा कर पुन उपयोग हेतु बनाया जावे तथा अनावेदक गानों के विरुद्ध दंडनीय कानूनी कार्यवाही किए जाने की कृपा करेंगे।मिली जानकारी के अनुसार आवेदक शेख हनीफ ने राजकुमार बर्वे पिता विश्वनाथ बर्वे के द्वारा भवन अनुज्ञा के समस्त दस्तावेज के प्रमाणित प्रतिलिपि प्रदान करने के लिए नगर पंचायत में सूचना का अधिकार भी लगाया गया है।जानकारी अनुसार पटवारी द्वारा कल मौका मुयाना कर जब तक ऐनोसी नहीं मिलता काम बंद करने कहां गया है लेकिन काम चालू होने की जानकारी भी प्राप्त हो रही है देखना प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करतीं हैं
