&तरुण छत्तीसगढ़ संवाददाता&
जसीम कूरैशी
छुरिया:- वांनाचल ग्राम जोब में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुई। छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व केन्द्रीय कृषि मंत्री आदरणीय शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने कृषि को वैज्ञानिक और व्यवहारिक दृष्टिकोण से जोड़ते हुए “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की शुरुआत की है। भारत सरकार का कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का आयोजन 29 मई से 12 जून तक किया जा रहा है। इस महाअभियान का उद्देश्य खरीफ मौसम में फसल उत्पादन को बढ़ाना, किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ना, और स्थानीय कृषि समस्याओं के समाधान प्रदान करना है।भाजपा सरकार कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर किसानों की आय दुगुनी करने कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आदरणीय विष्णु देव साय जी व कृषि मंत्री रामविचार नेताम जी के नेतृत्व में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज किसान आत्मनिर्भर व सशक्त हो रहे हैं। जिससे आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में धान के साथ साथ अनेक फसलों की भी खेती किसानों द्वारा की जा रही है। निश्चित रूप से यह विकसित कृषि संकल्प अभियान भारतीय कृषि विज्ञान एवं किसानों की विकास गाथा में मील का पत्थर साबित होगी।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी, जनपद सदस्य राधिका चंद्रवंशी,संरपच गणेशिया बाई, उपसंरपंच श्यामलाल धुर्वे, ग्राम पटेल अर्जुन मंडावी, समेत कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, उधानकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामवासी उपस्थित थे।