रायपुर(Raipur) छुरिया – जसीम कुरैशी की रिपोर्ट:- जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत – गहिराभेडी में कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर शुरुआत की गई।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव द्वारा किसान भाईयों व बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि 29 मई से पूरे भारत में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
जिसके तहत 700 जिलों में 2000 से अधिक वैज्ञानिक का दल गांव में जाकर किसानों से चर्चा कर किसानों को जैविक खेती के उपयोगीता व नये आधुनिक कृषि के बारे में जागरूक करना है। व हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दुगुनी करने के लिए किसानों के लिए बेहतर कार्य कर रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारे किसान भाई-बहन प्रगति, नवाचार और आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहे हैं। बीते 11 वर्षों में कृषि बजट में पांच गुना वृद्धि, लाखों हेक्टेयर भूमि पर जल-संरक्षण आधारित सिंचाई और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में ऐतिहासिक सुधार. ये सभी उपाय किसानों के प्रति सरकार की गंभीर प्रतिबद्धता और संवेदनशील दृष्टिकोण का प्रमाण हैं।

आज हमारे अन्नदाता सौर ऊर्जा अपनाकर ऊर्जा दाता भी बन रहे हैं। यह सब प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और किसान-केंद्रित नीतियों की फलश्रुति है। भारतीय कृषि को गौरव, सम्मान और समृद्धि प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। साथ ही हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में किसानों को धान का 3100 रू में 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है।किसानों को भारत की आत्मा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है।
जब उनके खेत लहलहाते हैं, तो देश की समृद्धि अपने चरम पर होती है। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय की सरकार किसानों की इस ताकत को पहचानते हुए उनकी उन्नति और सशक्तिकरण के लिए सतत कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू कृषक उन्नति योजना न केवल किसानों के जीवन को बदल रही है, बल्कि उनकी मेहनत को सम्मान और सही मूल्य भी दे रही है।इस अवसर पर कुमार साय साहु भाजपा नेता, बेदबाई पोर्ते संरपच, ईश्वर साहु,गेपराम साहु,सोरसिंग उसके, रविन्द्र जामुनिया, रामकुमार चंन्द्रवंशी, अश्विनी कोलियारी समेत व वरिष्ठ कृषि अधिकारी एस. बी. मसीहा व वैज्ञानिक आशीष गौरव शुक्ला,व डा संगीता चन्द्राकार साहयक प्रध्यापक समेत कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामवासी उपस्थित थे।
