रायपुर(Raipur) 07 अप्रैल 2025: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश में जब कन्याभोजन हो रहा था तब छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक मासूम बच्ची के साथ अनाचार हो गया उसकी हत्या हो गयी। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद बेटियां, बहने, माताये सुरक्षित नही है। लगातार दुराचार की घटनाये बढ़ रही है। दुर्ग में एक छोटी बच्ची कन्या भोजन खाने गयी थी उसके साथ दुराचार हो गया फिर हत्या हो गयी। अपराधी बेलगाम हो गये है उनमे कानून का भय नही है। सरकार अपने आप में मस्त है मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को कानून की चिंता नही है।
रोज हत्याये, लूट, बलात्कार हो रहे है। सरकार महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने में नाकाम है। इसी कारण दुर्ग में इस घटना के बाद संदिग्ध आरोपी के घर आगजनी की गयी। बलौदाबाजार में एसपी और कलेक्टर कार्यालय जला दिये गये। प्रशासन की नाकामी के चलते लोहारीडीह, बलरामपुर, सूरजपुर के बाद अब दुर्ग में जनता खुद ही न्याय करने सड़क पर उतर गई, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। सरकार और पुलिस से लोगों का भरोसा उठ गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह घटना राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था का उदारण है। जबसे राज्य में भाजपा की सरकार बनी है तब से महिलाये, बच्चियां असुरिक्षत है। इस घटना के बाद दुर्ग के एसपी को तत्काल हटाया जाये और टीआई को सस्पेंड किया जाये। इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेकर गृहमंत्री अपने पद से इस्तीफा दे। गृहमंत्री अपने पद से इस्तीफा नही देते है तो मुख्यमंत्री को तत्काल गृहमंत्री को उनके पद से बर्खास्त करे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भयमुक्त वातावरण देने में साय सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। प्रदेश की सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है। प्रशासन की नाकामी के चलते भीड़ खुद ही न्याय करने सड़को पर उतरने लगी है। पूरे प्रदेश में अराजकता और जंगल राज कायम हो गया है। अपराधी बेखौफ है अपराध बेलगाम है भाजपा की सरकार नशाखोरी और भ्रष्टाचार में मस्त है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है।