डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन, देशभर में शोक की लहर  

रायपुर(Raipur) वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और देश के 14वें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। कांग्रेस पार्टी ने शोक प्रकट करते हुए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

 

कांग्रेस नेताओं और जनता में शोक

लंबी बीमारी के बाद डॉ. सिंह का निधन हुआ। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान और अन्य वरिष्ठ नेता एम्स पहुंचे थे। दिल्ली कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर उनके निधन की पुष्टि की। कई शीर्ष नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है।

 

डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान  

डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) का नेतृत्व किया। इसके अलावा, वे रिजर्व बैंक के गवर्नर और देश के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। उनके निधन से भारत ने एक अद्वितीय अर्थशास्त्री और कुशल नेता खो दिया।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *